Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun District Magistrate Addresses Rising Drug Addiction Among Minors Initiates Rehab Centers
सीसीटीवी नहीं लगाने वाले मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करें: डीएम

सीसीटीवी नहीं लगाने वाले मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करें: डीएम

संक्षेप:

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने किशोरों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई और विशेष नशा मुक्ति केंद्रों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया और अवैध ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की। प्रशासन ने एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Nov 27, 2025 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने किशोर और नाबालिग बच्चों में नशे की प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने जिले में बच्चों के लिए बने विशेष नशा मुक्ति केंद्र (रिहैबिलिटेशन सेंटर) का संचालन भी शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने समाज कल्याण विभाग को शीघ्र इसकी गाइडलाइन के साथ प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर पर 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी स्थापित कराए जाएं। सीसीटीवी नहीं लगाने वाले मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करें। डीएम सविन बंसल ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों और अवैध ड्रग्स कारोबार में लिप्त दोषियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की।बताया कि रायवाला ओल्ड एज होम में 30 बैडेड नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इस सेंटर में अभी 04 ड्रग्स एडिक्ट भर्ती है। जिला प्रशासन ने एम्स से एमओयू कर सातों दिन एम्स में 10 बेड इंटेंसिव थेरेपी के लिए रिजर्व भी किए हैं। प्रशासन ने अपना एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर 9625777399 भी बनवाया है। सीओ ने बताया कि दून में पिछले एक माह में 19 जगहों पर ड्रग्स का अवैध कारोबार होने की शिकायत मिली थी। 12 केसों में मुकदमा दर्ज किया गया है।