आईटी पार्क से एसआईआर जागरूकता रथ रवाना
देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एसआईआर जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ लोगों को एसआईआर के बारे में जानकारी देगा। 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन होगा और दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। 11,733 बीएलओ और 70 ईआरओ इस अभियान में शामिल हैं।

देहरादून। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटी पार्क से एसआईआर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को एसआईआर के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर कोई मतदाता घर पर मौजूद नहीं है तो, बीएलओ तीन बार घर पर जाएंगे। डीएम ने बताया 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियां दर्ज होंगी। 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 सितंबर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
एसआईआर के दौरान 11,733 बीएलओ, 22,823 बीएलए के साथ ही 70 विधानसभा में 70 ईआरओ (एसडीएम) और हेल्प डेस्क में मैनपॉवर लगाए गए हैं। हर बूथ पर वॉलिंटियर्स भी तैनात किए हैं।
लेखक के बारे में
Mahesh pandeyशॉर्ट बायो: महेश पांडे पिछले 17 साल से पत्रकारिता क्षेत्र में हैं। साल 2025 में दैनिक हिन्दुस्तान में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
दैनिक जागरण उत्तराखंड, दैनिक भास्कर पंजाब और हिन्दुस्तान ग्रुप में सेवाएं दी। 2025 जुलाई से दोबारा से संस्थान में जुड़े। अर्द्ध कुंभ और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भी राष्ट्रीय महत्व की खबरें की हैं। दैनिक भास्कर पंजाब में रहने के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध की कवरेज भी की है। अर्बन डेवलपमेंट प्लान, सूचना के अधिकार का ऑनलाइन कोर्स भी किया। वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर सिटी इंचार्ज की भूमिका में कार्यरत हैं।
कॅरियर का सफर
महेश ने 17 वर्ष पहले दैनिक जागरण उत्तराखंड में पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में काम किया। यहां से लुधियान में भाष्कर में बतौर सिटी इंचार्ज दो वर्ष से अधिक काम किया। फिर वापस देहरादून हिन्दुस्तान यूनिट में बतौर सिटी चीफ कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई के महेश पांडे पत्रकारिता के पेशे में आए। सिटी टीम लीड करने के नाते राजनीति, अपराध, स्थानीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों में अच्छे जानकार हैं।
विजन एवं एंटरटेनमेंट
क्राइम रिपोर्टिंग, प्रशासनिक मामले, राजनीति और खेल की महेश को गहरी समझ है। महेश का मानना है कि आप जिस विषय को कवर करते हैं, उसके प्रति आपका दर्शन या नजरिया क्या है वह महत्वपूर्ण होता है। जनता से सीधा जुड़ाव जरूरी है। महेश क्रिकेट को खेलना और देखना पसंद है।
विशेषताएं
क्राइम, राजनीति, खेल आदि
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


