Dehradun News: पर्वतीय विकास जागृति समिति ने दून अस्पताल में 200 मरीजों को बांटे फल

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: देहरादून में पर्वतीय विकास जागृति समिति ने दून अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती लगभग 200 मरीजों को फल वितरित किए। समिति ने अस्पताल की डीन प्रो. डॉ. गीता जैन और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. आरएस बिष्ट को प्रशंसा पत्र तथा ‘पर्वतीय स्वास्थ्य सेवा गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया। समिति ने सर्दियों में भी मरीजों को जरूरी वस्तुएं देने का आश्वासन दिया।

पर्वतीय विकास जागृति समिति ने दून अस्पताल में 200 मरीजों को बांटे फल
पर्वतीय विकास जागृति समिति ने दून अस्पताल में 200 मरीजों को बांटे फल

Dehradun News: देहरादून। पर्वतीय विकास जागृति समिति, देहरादून द्वारा दून अस्पताल में एक फल वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती लगभग 200 मरीजों को फल वितरित किए गए। समिति के महासचिव जीएस नेगी और संगठन सचिव शशिकांत गौड़ ने अस्पताल की डीन प्रो. डॉ. गीता जैन और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. आरएस बिष्ट को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष कर्नल आनंद थपलियाल और संरक्षक आशुतोष थपलियाल ने इन वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रशंसा पत्र एवं ‘पर्वतीय स्वास्थ्य सेवा गौरव सम्मान 2026’ से अलंकृत किया। उपाध्यक्ष गोपाल दत्त रतूड़ी सहित समिति के अन्य कई पुरुष एवं महिला सदस्यों ने वार्डों में जाकर फल बांटे।

अस्पताल प्रबंधन ने इस पुनीत कार्य के लिए समिति का आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी सर्दियों के मौसम में भी मरीजों के लिए अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया जाएगा।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: पर्वतीय विकास जागृति समिति ने दून अस्पताल में 200 मरीजों को बांटे फल