बोले देहरादून असर- कूड़ा उठने से लोगों को मिली राहत

Mar 10, 2026 03:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

फोटो...... - दून में जगह-जगह कचरे के ढेर से सेहत को खतरा’

बोले देहरादून असर- कूड़ा उठने से लोगों को मिली राहत

फोटो...... - दून में जगह-जगह कचरे के ढेर से सेहत को खतरा’ नामक शीर्षक से प्रकाशित हुई थी खबर- कूड़े के ढेर से लोगों को आवाजाही में होती थी दिक्कतदेहरादून। पथरिया पीर से कैंट रोड को जोड़ने वाले रास्ते पर और हरिद्वार रोड पर प्रिंस चौक के समीप पड़े कचरे के ढेर से उठती दुर्गंध से लोगों को राहत मिली है। इस जगह की सफाई होने से अब लोग आराम से यहां पर आवाजाही कर सकेंगे।आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले देहरादून अभियान के तहत 28 फरवरी के अंक में ‘दून में जगह-जगह कचरे के ढेर से सेहत को खतरा’ नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

इस दौरान लोगों ने बताया था कि इस ढेर से बहुत ही गंदी दुर्गंध आती है। इस वजह से आवाजाही करने वालों को बहुत परेशानी होती थी सड़क किनारे पड़े कचरे से उठती दुर्गंध की वजह से लोगों को अपनी नाक पर कपड़ा बांधकर यहां से जाना पड़ता था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम और कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्र की सफाई कराई है। मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि शहर में जहां भी कचरे के ढेर पड़े थे वहा सफाई की जा रही है। इसके लिए विशेष निर्देश दिए है। खुले में कचरा डालने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।