Dehradun News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: देहरादून के नगर निगम टाउन हॉल में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड ट्रेनरों ने जनगणना की प्रक्रिया, लोगों से पूछे जाने वाले 40 सवालों और मोबाइल एप के संचालन की जानकारी दी। कर्मचारियों को सही जानकारी जुटाने और एप में दर्ज करने का तरीका समझाया गया। उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Dehradun News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Dehradun News: देहरादून। नगर निगम के टाउन हॉल में शनिवार को जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान फील्ड ट्रेनरों ने कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना के दौरान लोगों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। कर्मचारियों को इन सवालों के बारे में जानकारी देने के साथ ही जनगणना कार्य में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल एप के संचालन और उसमें विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही जनगणना के दौरान सही जानकारी एकत्र करने और उसे एप में दर्ज करने के संबंध में भी बताया गया।इस

दौरान कर्मचारियों ने जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। फील्ड ट्रेनरों ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण