अंबेडकर जयंती शहर में निकलेगी शोभायात्रा, डायवर्ट रहेंगे रूट

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को शाम 3:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर अंबेडकर ग्राउंड पहुंचेगी। ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया है, जिसमें वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

अंबेडकर जयंती शहर में निकलेगी शोभायात्रा, डायवर्ट रहेंगे रूट

देहरादून। डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार शाम दून में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर ग्राउंड पर संपन्न होगी। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि यात्रा रूट पर ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। शोभायात्रा की शुरुआत डीएल रोड से होगी। इसके बाद यह बेनी बाजार, सुभाष रोड, पैसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक, ओरिएंट चौक, गांधी पार्क, अंबेडकर पार्क, पलटन बाजार, राजा रोड, गांधी रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक, रोजगार तिराहा, सर्वे चौक, करनपुर बाजार, नालापानी रोड होते हुए अंबेडकर चौक पर जाकर समाप्त होगी।यह

होगा डायवर्जन प्लानशोभायात्रा के बेनी बाजार पहुंचने पर बहल चौक से आने वाले वाहनों को ग्लोब चौक की ओर भेजा जाएगा। सर्वे चौक से बेनी बाजार जाने वाले ट्रैफिक को भी आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा। यात्रा के सुभाष रोड पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से बेनी बाजार जाने वाले वाहनों को ग्लोब चौक की ओर मोड़ दिया जाएगा। पेसिफिक तिराहा पहुंचने पर कनक चौक से आने वाले ट्रैफिक को ओरिएंट, सर्वे चौक की तरफ भेजा जाएगा। ग्लोब व ओरिएंट चौक पहुंचने पर बहल चौक से आने वाले ट्रैफिक को सर्वे चौक की ओर, जबकि ग्लोब चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को पेसिफिक तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल और ओरिएंट चौक से घंटाघर जाने वाले वाहन लैंसडाउन चौक की ओर भेजे जाएंगे। वहीं, चकराता रोड से दर्शनलाल चौक जाने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की तरफ मोड़ा जाएगा। यात्रा के पल्टन बाजार में प्रवेश करते ही बाहरी मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।राजा रोड से तहसील चौक पहुंचने पर प्रिंस चौक से तहसील चौक जाने वाले वाहनों को चंदन नगर की ओर और द्रोण कट से आने वाले ट्रैफिक को आईजी कट होते हुए दून चौक भेजा जाएगा। दर्शनलाल चौक और लैंसडौन चौक पहुंचने पर तहसील, बुद्धा और दर्शनलाल चौक की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को पूरी तरह रोककर अन्य मार्गों पर भेजा जाएगा। वापस कनक व सर्वे चौक पहुंचने पर ओरिएंट और लैंसडाउन चौक से कनक चौक की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। क्रॉस रोड और बहल चौक से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। जब यात्रा करनपुर पहुंचेगी तो सर्वे चौक से करनपुर कोई ट्रैफिक नहीं आएगा। यात्रा गुजरने के साथ पीछे के डायवर्जन प्लान सामान्य होते रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।