
व्यापारी बोले हर वर्ग को सशक्त करने वाला रहा बजट
देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता ज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि बजट को व्यापारी, उद्योग, लघु एवं मध्यम उद्योग, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त
देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर की ओर से चकराता रोड पर एक प्रतिष्ठान में वरिष्ठ व्यापारी संवाद आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों ने आम बजट को हर वर्ग के लिए सशक्त करने वाला बजट बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि बजट को व्यापारी, उद्योग, लघु एवं मध्यम उद्योग, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला बताया। नरेश बंसल ने कहा कि बजट में लघु एवं मध्यम उद्योगों को मजबूती, ऑनलाइन लेन-देन को बढ़ावा, नव उद्यमों को प्रोत्साहन, कर व्यवस्था का सरलीकरण और व्यापार में पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष माधव सेमवाल ने बजट को विकासोन्मुखी बताया, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता ने व्यापारी हितों और संगठन की भूमिका के बारे में बताया। महानगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि यह बजट व्यापारी वर्ग के लिए स्थिरता और विकास के नए अवसर लेकर आया है। कार्यक्रम में डीसी बंसल, अनुराग अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद सम्मेलन में व्यापारियों ने अपने सुझाव और जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




