Dehradun News: आईएमए गेट के पास बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देहरादून में दून पावंटा हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर गंभीर घातक चोटें पहुंचाई। हादसे में एक युवक की जांघ और पिंडली की हड्डी टूटी। लोकल पुलिस ने चालाक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

Dehradun News: आईएमए गेट के पास बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

Dehradun News: देहरादून। दून पावंटा हाईवे पर आईएमए गेट के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। हादसे में घायल के दाहिने पैर की जांघ और पिंडली की हड्डी टूट गई है। इंस्पेक्टर कैंट संतोष कुंवर ने बताया कि घटना बीते दो अक्तूबर सवेरे करीब छह बजे की है। नमन सिंह मूल निवासी यमुनानगर अपने दोस्त सूजल रावत के साथ बाइक से प्रेमनगर से बल्लूपुर की ओर जा रहा था। आईएमए गेट से करीब 150 मीटर पहले सामने से आ रही हिमाचल नंबर की बस ने इन्हें टक्कर मारी। मौके पर बस रोककर लोगों ने चालक पकड़ लिया।

चालक की पहचान राकेश कुमार निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। मामले में शनिवार को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: आईएमए गेट के पास बस की टक्कर से बाइक सवार घायल