Dehradun News: दो दिन में 2500 कन्याओं का पूजन, 11 हजार का संकल्प
Dehradun News: देहरादून में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्र पर नौ दिवसीय कन्या पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ। सोमवार को 1,100 कन्याओं का पूजन किया गया और रविवार सहित अब तक कुल 2,500 कन्याएं शामिल हो चुकी हैं। कार्यक्रम का लक्ष्य नौ दिनों में 11,000 कन्याओं का पूजन करना है। कन्याओं को तिलक लगाकर चुनरी, पुष्प, प्रसाद और भोजन अर्पित किया गया। कैंट विधायक सविता कपूर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्र पर नौ दिवसीय कन्या पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिमसें सोमवार को 11 सौ कन्याओं को पूजन हुआ। जबकि रविवार को मिलाकर कुल 2500 कन्याओं को पूजन हो चुका है। वहीं नौ दिन में 11 हजार का लक्ष्य रखा गया है।पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री और दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के साथ कन्याओं को तिलक लगाया गया और उन्हें चुनरी, पुष्प, प्रसाद व भोजन अर्पित किया गया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कन्या पूजन सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है।
यह बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का भी अवसर है।कैंट विधायक सविता कपूर ने भी कन्याओं का पूजन किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, आशीष शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह, पार्षद शेखर नौटियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

