एटीएस विवाद: डीएम का एक्शन, बिल्डर पुनीत अग्रवाल छह महीने के लिए जिला बदर

Mahesh pandey हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में जिला प्रशासन ने एटीएस कॉलोनी में भय का माहौल बनाने के आरोप में बिल्डर पुनीत अग्रवाल को 'गुंडा' घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उन्हें छह महीने के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। शिकायत में आरोप था कि अग्रवाल ने वैज्ञानिक के परिवार पर जानलेवा हमला किया।

एटीएस विवाद: डीएम का एक्शन, बिल्डर पुनीत अग्रवाल छह महीने के लिए जिला बदर

देहरादून। जिला प्रशासन ने एटीएस कॉलोनी में भय का वातावरण पैदा करने के आरोप में बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने पुनीत अग्रवाल को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए छह माह के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। एटीएस कॉलोनी निवासी एवं डीआरडीओ वैज्ञानिक हेम शिखा सहित अन्य निवासियों ने 25 अप्रैल को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया था। आरोप लगाया कि पुनीत अग्रवाल द्वारा 13 अप्रैल को डीआरडीओ में कार्यरत वैज्ञानिक के परिवार पर आक्रामक एवं जानलेवा हमला किया गया।

मारपीट में पीड़ित का कान का पर्दा फट गया तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी को महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को डराने-धमकाने वाला असामाजिक तत्व बताते हुए गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की थी।

Mahesh pandey

लेखक के बारे में

Mahesh pandey

शॉर्ट बायो: महेश पांडे पिछले 17 साल से पत्रकारिता क्षेत्र में हैं। साल 2025 में दैनिक हिन्दुस्तान में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं।

परिचय एवं अनुभव
दैनिक जागरण उत्तराखंड, दैनिक भास्कर पंजाब और हिन्दुस्तान ग्रुप में सेवाएं दी। 2025 जुलाई से दोबारा से संस्थान में जुड़े। अर्द्ध कुंभ और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भी राष्ट्रीय महत्व की खबरें की हैं। दैनिक भास्कर पंजाब में रहने के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध की कवरेज भी की है। अर्बन डेवलपमेंट प्लान, सूचना के अधिकार का ऑनलाइन कोर्स भी किया। वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर सिटी इंचार्ज की भूमिका में कार्यरत हैं।

कॅरियर का सफर
महेश ने 17 वर्ष पहले दैनिक जागरण उत्तराखंड में पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में काम किया। यहां से लुधियान में भाष्कर में बतौर सिटी इंचार्ज दो वर्ष से अधिक काम किया। फिर वापस देहरादून हिन्दुस्तान यूनिट में बतौर सिटी चीफ कार्यरत हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई के महेश पांडे पत्रकारिता के पेशे में आए। सिटी टीम लीड करने के नाते राजनीति, अपराध, स्थानीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों में अच्छे जानकार हैं।

विजन एवं एंटरटेनमेंट
क्राइम रिपोर्टिंग, प्रशासनिक मामले, राजनीति और खेल की महेश को गहरी समझ है। महेश का मानना है कि आप जिस विषय को कवर करते हैं, उसके प्रति आपका दर्शन या नजरिया क्या है वह महत्वपूर्ण होता है। जनता से सीधा जुड़ाव जरूरी है। महेश क्रिकेट को खेलना और देखना पसंद है।

विशेषताएं
क्राइम, राजनीति, खेल आदि

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।