कांडोली रोड पर पानी का टैंकर पलटने से छात्र घायल
Apr 09, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर की चपेट में आए 19 वर्षीय छात्र शिवांश घायल हो गए। उनकी एक्टिवा टैंकर के नीचे दब गई। टैंकर चालक मौके से फरार है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली रोड पर बुधवार दोपहर पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में यूपीईएस बिधौली जा रहा 19 वर्षीय छात्र शिवांश टैंकर की चपेट में आकर घायल हो गया। उसकी एक्टिवा टैंकर के नीचे दबकर पिचक गई। हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि न्यू रोड निवासी राजीव कुमार लाम्बा की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


