ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनट्रैफिक समस्या को देखते हुए सिख समुदाय पहल, सुबह नगर कीर्तन निकालने का फैसला

ट्रैफिक समस्या को देखते हुए सिख समुदाय पहल, सुबह नगर कीर्तन निकालने का फैसला

श्री गुरू गोविंद सिंह जी का 351 वां प्रकाश पर्व समूह साध संगत मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार धूमधाम से मनाएगी। आयोजकों ने एक सराहनीय पहल करते हुए दोपहर के वक्त निकलने वाले नगर कीर्तन से होने वाली...

ट्रैफिक समस्या को देखते हुए सिख समुदाय पहल, सुबह नगर कीर्तन निकालने का फैसला
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 03 Jan 2018 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री गुरू गोविंद सिंह जी का 351 वां प्रकाश पर्व समूह साध संगत मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार धूमधाम से मनाएगी। आयोजकों ने एक सराहनीय पहल करते हुए दोपहर के वक्त निकलने वाले नगर कीर्तन से होने वाली ट्रैफिक दिक्कतों को देखते हुए सुबह सवेरे नगर कीर्तन निकालने का निर्णय लिया है। मुख्य आकर्षण खालसा परेड व नगर कीर्तन की भव्य पालकी होगी। जिसमें एक बड़े ट्राला पर गुरू ग्रंथ साहिब व रागी जत्थे एक साथ होंगे।

प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में पांच जनवरी को निकाले जाने वाले नगर कीर्तन की तैयारियों की जानकारी देते हुए श्री गुरू सिंह सभा(हरचरन सिंह चन्नी गुट), गुरुद्वारा गोबिंदनगर रेसकोर्स, उत्तराखंड सिख कॉडिनेशन कमेटी व रेसकोर्स वैलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि पांच जनवरी को गुरुद्वारा गोबिंदनगर रेसकोर्स से सुबह पांच बजे नगर कीर्तन शुरू होगा। जो हरिद्वार रोड, प्रिंस होटल चौक से होता हुआ आढ़त बाजार स्थित श्री गुरू सिंह सभा तक जाएगा। अध्यक्ष हरचरन सिंह चन्नी ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह के समय निकालने की नई पहल के लिए संगत को सभी संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। इसका मकसद आम लोगों को परेशानी से बचाना है। नगर कीर्तन के बाद शाम केा छह बजे से गुरुद्वारा रेसकोर्स में रात का दीवान सजाया जाएगा और गुरू का अटूट लंगर बरता जाएगा।

पार्षद देवेन्द्र पाल सिंह मोंटी, ज्ञानी बूटा सिंह व नगर प्रचारक वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में छोटे बच्चों को धर्म की समझ बढ़ाने के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता खालसा परेड के जरिए कराई जाएगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को गोबिंदनगर रेसकोर्स में सुबह आठ बजे से धर्म प्रचार कमेटी में सेवा की जाएगी। वहीं बुधवार को गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा आढ़त बाजार में सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया गया। इसके अलावा गुरुद्वारा धर्मपुर, गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब गोबिंदगढ़, गुरुद्वारा लक्खीबाग, संजय कॉलोनी, गुरमत केन्द्र रेसकोर्स में नानकशाही कैलेंडर चेतना समागम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर अध्यक्ष हरचरन सिंह चन्नी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमजे सिंह, उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, महासचिव डीपी सिंह, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, धर्मप्रचार कमेटी के सुरेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह, जयवीर सिंह बाली, हरविंदर सिंह मंगा, मनमोहन सिंह मौजूद थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें