वाद विवाद प्रतियोगिता का समापन
देहरादून के सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमता पर आधारित विषय पर देशभर से 80 से अधिक टीमों ने भाग लिया। कुलपति प्रो जे कुमार ने युवाओं में आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने पर गर्व व्यक्त किया। विजेताओं को बधाई दी गई।

देहरादून। सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय बालावाला में शनिवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कृत्रिम बुद्धिमता का युग प्रतिभा और नेतृत्व के अर्थ को पुनर्परिभाषित कर रहा है पर आधारित इस कार्यक्रम में देशभर से उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई। अस्सी से अधिक टीमों ने पंजीकरण करवाया। जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के सौ से अधिक छात्रों वाली 46 टीमों को चयनित किया गया। कुलपति प्रो जे कुमार ने सरदार गुरचरण सिंह की विरासत का सम्मान करने और युवाओं में आलोचनात्मक सोच, बौद्धिक आदान प्रदान और स्वस्थ वाद विवाद को बढ़ावा देने वाले इस मंच की मेजबानी पर गर्व व्यक्त किया।
उदघाटन समारोह के मुख्यअतिथि आईआरडीई डीआरडीओ देहरादून के वैज्ञानिक और निदेशक डॉ अजय कुमार रहे। समापन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि हिमालयन वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ एस फारूक ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो गौरव दीप सिंह ने विजेताओं को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


