कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना मौके पर पहुंचे, उठाए सवाल
देहरादून के राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मॉल में युवक की दिनदहाड़े हत्या हुई। कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने घटना स्थल पर पहुंचकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार और पुलिस की नाकामी है और राजधानी में पिछले 15 दिनों में पांचवीं हत्या है। उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

देहरादून। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में युवक की दिनदहाड़े हत्या की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए। धस्माना ने कहा कि वीआईपी इलाके में सुबह 10:30 बजे गोलीबारी सरकार और पुलिस की नाकामी साबित करता है। कहा कि राजधानी में 15 दिन के भीतर यह पांचवीं हत्या है। आरोप लगाया कि पुलिस जमीनों के झगड़े निपटाने और वसूली में व्यस्त है, जिससे अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



