Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDairy Development Minister Saurabh Bahuguna Highlights Achievements and Future Plans in Dehradun Ceremony
17 साल बाद 74 कर्मियों को प्रमोशन का तोहफा

17 साल बाद 74 कर्मियों को प्रमोशन का तोहफा

संक्षेप:

देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 74 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है, जो 14 से 17 साल के बाद हुआ है। 35 करोड़ रुपये का अनुदान और 40 करोड़ रुपये की दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि भी वितरित की गई है।

Dec 07, 2025 02:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघों द्वारा देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विभाग ने वर्षों से लंबित पदोन्नति की बाधा को दूर करते हुए कुल 74 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया है। मंत्री बहुगुणा ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नतियां नैनीताल और ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघों में 14 साल से 17 साल बाद की गई हैं, जिससे कर्मचारियों में खुशी है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ में 14 साल बाद 42 कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ में 17 साल बाद 22 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है। चंपावत दुग्ध संघ में भी 10 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दुग्ध विकास को गति देने के लिए 35 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है, जबकि दुग्ध उत्पादकों को 40 करोड़ रुपये की दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि का वितरण भी किया गया है। सम्मान समारोह के दौरान, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ की अध्यक्ष ऊषा रावत और गोपाल रावत ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।