योग शिविर में लगे स्वामी का मोबाइल हैक किया अवैध लेनदेन

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून के वैदिक साधन आश्रम के चिकित्सक स्वामी योगेश्वरानंद सरस्वती का मोबाइल हैक कर ठगों ने उनके बैंक खाते से लाखों रुपये चुरा लिए। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते का दुरुपयोग कर कई अवैध लेन-देन किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

योग शिविर में लगे स्वामी का मोबाइल हैक किया अवैध लेनदेन

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वैदिक साधन आश्रम तपोवन नालापानी के प्राकृतिक चिकित्सक स्वामी योगेश्वरानंद सरस्वती का मोबाइल हैक कर ठगों ने उनके बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए। अपराधियों ने उनके खाते का इस्तेमाल अन्य अवैध लेन-देन के लिए भी किया। रायपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।स्वामी योगेश्वरानंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एक से आठ मई तक वह आश्रम में एक आवासीय साधना शिविर के संचालन में व्यस्त थे। इसी दौरान अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका फोन रिमोटली हैक कर लिया। ठगों ने उनके एचडीएफसी बैंक खाते में सेंध लगाकर कई अज्ञात यूपीआई और बैंक खातों में लाखों रुपयों का ट्रांजेक्शन किया।

अपराधियों ने न सिर्फ स्वामी जी का अपना धन चुराया, बल्कि उनके खाते का दुरुपयोग करते हुए अन्य अज्ञात खातों से भी अवैध पैसे मंगाए और आगे भेजे। लगातार हुए इन संदिग्ध लेन-देन के चलते साइबर सेल ने स्वामी जी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। उन्होंने पूछताछ के लिए भी फोन किए जा रहे हैं। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।