Dehradun News: रुड़की में लिंक खोलते ही खाते से गायब हुए 11 हजार रुपये
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: रुड़की के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार ने साइबर ठगी का शिकार होने की शिकायत की है। एक लिंक खोलने के बाद उनके बैंक खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है और जांच शुरू हो गई है।

Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए। सुभाष कुमार के मुताबिक, उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक को खोलकर देखा। इसके करीब पांच मिनट बाद ही उनके बैंक खाते से रकम गायब हो गई। खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया और इसके बाद गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने पुलिस से रकम वापस दिलाने और साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।


