गैस कंपनी कर्मचारी बनकर 4.36 लाख रुपये की साइबर ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

साइबर ठगों ने आईजीएल के कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति के खाते से 4.36 लाख रुपये चुरा लिए। ठगों ने वेरिफिकेशन के नाम पर लिंक भेजकर धोखाधड़ी की। रायपुर पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने तुरंत अपने बैंक खाते और कार्ड को ब्लॉक करवाया।

गैस कंपनी कर्मचारी बनकर 4.36 लाख रुपये की साइबर ठगी

साइबर ठगों ने आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति के खाते से 4.36 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने वेरिफिकेशन के नाम पर लिंक भेजकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर बुधवार को रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बालावाला के पंवार मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय अमर सिंह डुंगरियाल ने की तरफ से केस दर्ज किया गया है। बताया कि 11 मई की शाम लगभग सवा छह बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल का कर्मचारी बताया और वेरिफिकेशन व शुल्क कटौती का झांसा देकर एक लिंक भेजा।

अमर सिंह ने लिंक खोलकर अपने कार्ड की डिटेल दर्ज कर दी। उस समय वह कार चलाकर घर लौट रहे थे। इसलिए मोबाइल पर लगातार आ रहे पैसे कटने के मैसेज नहीं देख पाए। घर पहुंचकर जब उन्होंने मैसेज चेक किए तो उनके पंजाब नेशनल बैंकखाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 4.36 रुपये कट चुके थे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत अपना बैंक खाता और कार्ड ब्लॉक करवाया। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।