भरपूरिया गांव में होली मिलन कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी

Mar 02, 2026 03:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

टिहरी के भरपूरिया गांव में संस्कृति विभाग द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। रैली में कलाकारों ने अबीर गुलाल उड़ाकर होली मनाने का आह्वान किया। लोक गायक नरेंद्र पंवार और बच्चों ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। समारोह में कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

भरपूरिया गांव में होली मिलन कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी

टिहरी। संस्कृति विभाग, नरेन्द्र गढ़वाल लोक कला एवं संस्कृति संस्थान की ओर से भरपूरिया गांव में होली मिलन समारोह में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। भरपूरिया गांव से पुजार गांव होते हुए भैरव देवता मंदिर प्रांगण तक अबीर गुलाल उड़ाकर होली मिलन रैली निकाली और लोगों को आपसी प्रेम भाव से होली मनाने का आहवान किया। होली मिलन कार्यक्रम मे लोक गायक नरेंद्र पंवार व सांस्कृतिक कलाकारों की टीम व प्राथमिक विद्यालय पुजारगांव के बच्चों ने खेलो रे खेलो होली खेलो जैसे पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। होली मिलन कार्यक्रम मे शामिल हुई ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र प्रसाद डिमरी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिह राणा, व्यापार मंडल लंबगांव के पूर्व अध्यक्ष युद्धवीर राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरि प्रसाद डिमरी आदि सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश जोशी, चिंतामणि पैन्यूली, जयवीर सजवाण, संगीताकार शीशपाल रावत, धर्मेंद्र नौटियाल, मायाचंद रावत, प्रताप सिह रावत आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।