ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनग्लोबल विलेज' में दिखी कई देशों की सांस्कृतिक झलक

ग्लोबल विलेज' में दिखी कई देशों की सांस्कृतिक झलक

विभिन्न देशों की संस्कृति को एक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए रविवार को दून में ग्लोबल विलेज समारोह का आयोजन किया गया। कई देशों के छात्रों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपने देश की संस्कृति को गाने,...

ग्लोबल विलेज' में दिखी कई देशों की सांस्कृतिक झलक
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 04 Aug 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न देशों की संस्कृति को एक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए रविवार को दून में ग्लोबल विलेज समारोह का आयोजन किया गया। कई देशों के छात्रों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपने देश के गाने, स्मृति चिन्ह और राष्ट्रध्वज लहराते हुए दिखाया।

पैसिफिक मॉल में आइसेक संस्था की ओर से समारोह आयोजित किया गया। जिसमें युगांडा, इजिप्ट, घाना, यमन, यूक्रेन, कनाडा, अंगोला, चाइना, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सर्बिया, मलावी, ब्राजील और यूनाइटेड किंगडम सहित 20 से अधिक देशों के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने गायन, नृत्य, भोजन, वेशभूषा, संगीत और परंपराओं के माध्यम से अपनी राष्ट्र संस्कृति का प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपने-अपने देशों के स्मृति चिन्ह, फोटो, पत्रिकाएं और भोजन प्रदर्शित किए। छात्रों ने अपने देश के पारंपरिक कपड़े पहनकर झंडा लहराते हुए रैंप वॉक में हिस्सा लिया। आइसेक के अध्यक्ष आकाश ठाकुर ने बताया कि दूनवासियों को अन्य देशों की संस्कृति के बारे में परिचित कराने के लिए आयोजन किया यगा। कार्यक्रम का समापन म्यूजिक बैंड द्वारा इंडो-वेस्टर्न गानों की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष वास्तव जैन, केंद्र निदेशक रोहित मिश्रा,वर्तिका बत्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें