जलवायु टावर्स झाझरा में संस्कृति, संगीत और उत्साह का शानदार संगम
देहरादून के जलवायु टावर्स झाझरा में बैसाखी और पोइला बोइशाख के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति और कल्चरल एसोसिएशन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और कुमाऊंनी, गढ़वाली और बंगाली संस्कृति की प्रस्तुतियाँ दी गईं। विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।
देहरादून। जलवायु टावर्स झाझरा में बैसाखी एवं पोइला बोइशाख के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा समिति व कल्चरल एसोसिएशन, झाझरा (जल वायु टावर्स) की ओर से सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कुमाऊंनी, गढ़वाली और बंगाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिला। इसके अलावा मीनाक्षी चौधरी, रीमा, पामेला, गार्गी, शिबानी, ऋतुपर्णा चौधरी, जॉली, डोलन घोष, रेनू कांडपाल, ललिता, आरती, मालती, देबाशीष घोष, सौम्यदीप, प्रियम की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान डॉ दुर्गेश पंत, मेजर जनरल पीएस राणा, ग्रुप कैप्टन संदीप मेहता (सेवानिवृत्त), डॉ रीमा पंत और अन्य विशिष्ट अतिथि तरित मित्रा, चंदना मित्रा, अरूप चक्रवर्ती, सुधीर जैन शामिल रहे।
कार्यक्रम में अरुणांशु, अभिरूप, ऋषि, राजरूप, देवद्युति, प्रियम, प्रजुक्ता, सान्वी, हर्षिका, अमायरा, कृष्णा, हंसवी, श्रुति रंजन आदि मौजूद रहे।


