Dehradun News: नाटक और कठपुतली कला से दिया बेटियों की समानता का संदेश

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: फोटो दून पुस्तकालय में एनएसडी के प्रशिक्षित रंगकर्मी ने कठपुतली कला का किया प्रदर्शन देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र और आसरा

Dehradun News: नाटक और कठपुतली कला से दिया बेटियों की समानता का संदेश

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र और आसरा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित रंगकर्मी एवं लेखिका त्रिपुरारी शर्मा की स्मृति को समर्पित नाटक एक लड़की की कहानी और राजस्थान की पारंपरिक धागे वाली कठपुतली कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।आसरा ट्रस्ट के बच्चों ने नाटक के माध्यम से लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव और लैंगिक असमानता को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोक कलाकार रामलाल भट्ट ने अमर सिंह राठौड़ की लोककथा पर आधारित कठपुतली प्रदर्शन से राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति से परिचित कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बीके जोशी ने की। उन्होंने कहा कि लोककलाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता तथा समानता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में जय भगवान गोयल, सुन्दर सिंह बिष्ट, गजेन्द्र नौटियाल, देवेन्द्र कुमार, हर्ष मणि भट्ट, जगदीश सिंह महर, मदन मोहन डुकलान, डॉ.अतुल शर्मा, जगदम्बा मैठाणी, कृष्णा नौटियाल मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: नाटक और कठपुतली कला से दिया बेटियों की समानता का संदेश