पौड़ी के कड़ाकोट में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

कोट ब्लाक के कड़ाकोट में 12 जून से कालभैरव कड़ाकोट समाज उत्थान समिति का भव्य आयोजन होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्रों का सम्मान, और प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना और यज्ञ शामिल हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और प्रवासियों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

पौड़ी के कड़ाकोट में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा

पौड़ी। कोट ब्लाक के कड़ाकोट में 12 जून से कालभैरव कड़ाकोट समाज उत्थान समिति देव-पूजन का भव्य आयोजन करेगी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही मेधावी छात्र सम्मान भी होगा। यह चौथा आयोजन भी होगा। इसमे प्रवासी और स्थानीय ग्रामीणों हिस्सा लेंगे। आयोजन के दौरान क्षेत्र के तीनों प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, यज्ञ, भजन-कीर्तन और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष मनमोहन जुयाल व सचिव प्रकाश जुयाल ने सभी श्रद्धालुओं, प्रवासियो से अपील की है कि वे इस आयोजन में हिस्सा ले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।