विकासनगर में 326 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार पति-पत्नी
कोतवाली विकासनगर पुलिस ने पति-पत्नी को 326 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने आर्थिक तंगी के कारण स्थानीय लोगों से कम दाम पर चरस खरीदकर ऊंचे दाम पर बेचने का काम किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 326 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान आसन बैराज से कुंजा ग्रांट जाने वाले मार्ग पर एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 190 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान नूर बेगम पत्नी काबुल निवासी मोहल्ला बंदूकची मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कुंजा क्षेत्र से काबुल पुत्र मरहूम फिरोज निवासी मोहल्ला बंदूकची मिर्जापुर, सहारनपुर को 136 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पति-पत्नी हैं और मजदूरी का काम करते हैं। आर्थिक तंगी के चलते दोनों स्थानीय लोगों से कम दाम में चरस खरीदकर विकासनगर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते थे। आरोपियों ने बताया कि बरामद चरस को वे सहारनपुर क्षेत्र से इकट्ठा कर ढकरानी इलाके में बेचने के लिए लाए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


