घरों में हो रहे प्रसवों पर पार्षद बिफरे

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

ब्रह्मपुरी और लोहिया नगर में घर पर प्रसव होने को बताया गंभीर देहरादून, वरिष्ठ

घरों में हो रहे प्रसवों पर पार्षद बिफरे

ब्रह्मपुरी वार्ड-74 के पार्षद सतीश कश्यप ने क्षेत्र के वार्ड 74 और लोहिया नगर वार्ड-75 में लगातार हो रहे घरेलू प्रसव (होम डिलीवरी) पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य विभाग और संबंधित स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने वाली संस्था की बड़ी विफलता करार दिया है। पार्षद ने कहा कि सीएमओ के निर्देशों के बावजूद धरातल पर जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया, जिससे गर्भवती महिलाएं जोखिम में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्वास्थ्य केंद्र के सुपरवाइजर और कर्मचारी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक स्थिति नहीं सुधरेगी। 21 अप्रैल को सूर्य मंदिर छठ पार्क में लगने वाले कैंप का स्वागत किया।

उन्होंने मांग की कि विभाग हर गर्भवती महिला तक पहुंच बनाए और सभी प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।