ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनप्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस का प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन, गुरुवार को ज्ञापन...

प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 03 May 2023 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून। ऋषिकेश में हुई मारपीट की घटना के विरोध में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को निशाने पर ले लिया है। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेश में कई जगह अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

ऋषिकेश की घटना के तत्काल बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय ने सभी जिला, महानगर, नगर और ब्लॉक इकाई को इस मामले में आक्रामक होने के निर्देश दिए। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल का आचरण किसी भी लिहाज से उनके पद के अनुकूल नहीं था। प्रेमचंद पूर्व में भी कई बार विवादित हो चुके हैं। इसलिए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लगातार कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, फिर भी उनके खिलाफ कार्यवाई नहीं होती। प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस इस मामले को आगे भी उठाती रहेगी, इसी क्रम में गुरुवार को प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें