Congress Strengthens Party Membership Amid Ticket Controversy पूर्व विधायक राजकुमार की मौजूदगी में कई लोग कांग्रेस में शामिल, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCongress Strengthens Party Membership Amid Ticket Controversy

पूर्व विधायक राजकुमार की मौजूदगी में कई लोग कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस में टिकट को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन पार्टी के नेता सक्रिय हैं। पूर्व विधायक राजकुमार की उपस्थिति में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली और कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 26 Dec 2024 06:05 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व विधायक राजकुमार की मौजूदगी में कई लोग कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस में भले ही टिकट पर घमासान मची हो, लेकिन नेता पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं। पूर्व विधायक राजकुमार की मौजूदगी में गुरुवार को कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी के लिए मजबूती से काम करने का संकल्प लिया। एमकेपी रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा से त्रस्त हैं, वह कांग्रेस को समर्थन देने आगे आ रहे हैं। इन निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। इसका फायदा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस हर जाति, धर्म और व्यक्ति को साथ लेकर चलती है। इस मौके पर हिमांशु कटारिया, संदीप राठौर, पंकज सिंह, आदित्य, पूजा कटारिया, शांति देवी, विशाल सिंह, सुरजीत सिंह, सूरज सिंह, अर्जुन, अनूप रावत, सुनील कुमार, हिमांशु कुमार, कैलाश समेत अन्य ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अनूप रावत, शिव कुमार, अल्पना जदली, गुलशन, नितिन चंचल, कैलाश जोशी, सुशील कुमार, सलमान, शिवांश, फरीद अहमद, इंतजार समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।