ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनVIDEO : विकासनगर में कांग्रेस की अधिकार रैली, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

VIDEO : विकासनगर में कांग्रेस की अधिकार रैली, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस ने विकासनगर में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ अधिकार रैली निकाली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नगर पालिका परिषद में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  कांग्रेस...

VIDEO : विकासनगर में कांग्रेस की अधिकार रैली, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विकासनगर, लाइव हिन्दुस्तानThu, 18 Jan 2018 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने विकासनगर में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ अधिकार रैली निकाली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नगर पालिका परिषद में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रैली की अगुवाई करते हुए विकासनगर पालिका कार्यालय से रैली का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में बाइकों पर सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेन बाजार होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि नगर पालिका के लिए स्वीकृत बजट पर भाजपा सरकार आते ही काम नहीं हो रहा है। इस बजट से कई विकास कार्य विकासनगर में होने थे, लेकिन भाजपा सरकार आने से सारे काम रुक गए हैं। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल और राष्ट्रपति को एसडीएम विकासनगर के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें