हरिद्वार में कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर व मास्टर प्लान पर खड़े किए सवाल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनकांग्रेस ने हरिद्वार में स्मार्ट मीटर और मास्टर प्लान पर सवाल उठाए। पत्रकार वार्ता में नेताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर जबरदस्ती नहीं लगाए जा सकते। मास्टर प्लान 2041 हरिद्वार के लोगों के लिए हानिकारक है और सरकार की नीतियों को विफल बताया गया। व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरिद्वार। कांग्रेस ने सरकार के स्मार्ट मीटर और मास्टर प्लान पर सवाल खड़े किए। शनिवार हरिद्वार में पत्रकारवार्ता के दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, संजय सैनी ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसी उपभोक्ता पर जबरदस्ती नहीं थोपा जा सकता है। पुलिस को आगे करके सरकार स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है। मास्टर प्लान 2041 से हरिद्वार की जनता को नुकसान होगा। एक तरह से निर्माण मुक्त शहर घोषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर तरह से फेल है। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


