पौड़ी में महंगाई व पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, नीट पेपर लीक और गुलदार के हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महंगाई और युवाओं के मुद्दों पर आंदोलन की बात की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सुरक्षा की कमी पर चिंता जताई।

पौड़ी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, नीट पेपर लीक मामले और बढ़ रहे गुलदार के हमलों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, पेपर लीक और जंगली जानवरों के आतंक से आम जनता और युवा परेशान हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है।
प्रदर्शन का उद्देश्य
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि कांग्रेस देशभर में आम जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है, जिससे युवाओं और अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
युवाओं की चिंताएँ
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि 26 साल का युवा उत्तराखंड आज सरकारों की नीतियों के कारण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे केंद्र की परीक्षाएं हों या प्रदेश की, लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। पौड़ी में लगातार हो रहे गुलदार हमलों से लोग दहशत में हैं, लेकिन वन मंत्री इस पूरे मामले पर मौन बने हुए हैं। प्रदर्शन में सुंदर लाल मुयाल, राजेश भंडारी, अमन नयाल, प्रतीक बिष्ट, कमला नेगी, भरत रावत, यशोदा नेगी, तामेश्वर आर्य, अनिल कुमार, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


