Dehradun News: नई टिहरी में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बयान का कांग्रेस ने किया विरोध

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देवप्रयाग में कांग्रेस ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को फिर से लागू करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए, पार्टी नेता ने इसे पंडा पुरोहितों के अधिकारों का हनन बताया। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि यह चार धामों को लूटने का साधन बन रहा है।

Dehradun News: नई टिहरी में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बयान का कांग्रेस ने किया विरोध

Dehradun News: नई टिहरी। देवप्रयाग जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को दोबारा लागू करने के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बयान का कड़ा विरोध करते यहां संगम पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का कारण

कांग्रेसियों ने इसको पंडा पुरोहितो के हक हकूक पर डाका डालने वाला बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमसिंह असवाल व नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में कांग्रेसियों ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस का आरोप

जिलाध्यक्ष असवाल ने कहा कि 2019 में त्रिवेंद्र सरकार ने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम पारित किया था। जिसमें चारो धामों सहित 51 मंदिर को इसमें शामिल किया गया था। तीर्थपुरोहित व हक हकूकधारियों के भारी विरोध के चलते 2021 में धामी सरकार को देवस्थानम अधिनियम वापस लेना पड़ा था।

भाजपा पर निशाना

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देवस्थानम के जरिए भाजपा चारो धामों को अयोध्या की तरह लूट का केंद्र बनाना चाहती है। जिला महासचिव विनोद टोडरिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रावत तीर्थ विरोधी अधिनियम लागू करना चाहते है जिसका पार्टी प्रबल विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रावत देवप्रयाग में प्रस्तावित एनसीसी अकादमी को पौड़ी ले गए थे मगर वह वहां भी इसको नहीं खोल पाए थे। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह, नगर उपाध्यक्ष नीरज रावत, पूर्व प्रधान दरमियान सिंह, आलोक पंचभइया, रवि प्रकाश, प्रशांत मिश्रा, आदित्य डंगवाल, कान्हा, सुधांशु, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।

प्रश्नोत्तर

कांग्रेस ने देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन क्यों किया?
कांग्रेस ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को दोबारा लागू करने के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बयान का कड़ा विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।