Dehradun News: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएमओ कार्यालय में की तालाबंदी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: उत्तरकाशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खराब स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीएमओ कार्यालय में तालाबंदी कर कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों और आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सुधार की मांग की।

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएमओ कार्यालय में की तालाबंदी
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएमओ कार्यालय में की तालाबंदी

Dehradun News: उत्तरकाशी। जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक, विशेषज्ञ डॉक्टर, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय या देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। कहा कि जिला महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं है, इससे कई गर्भवती महिलाओं की अब तक प्रसव के दौरान मौत हो चुकी है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने, अस्पतालों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती करने तथा पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराने सहित पांच सूत्रीय मांग की। सीएमओ कार्यालय कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएमओ कार्यालय में की तालाबंदी