नई टिहरी में चंपावत प्रकरण में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

नई टिहरी में कांग्रेसियों ने चंपावत में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले को दबाने के प्रयासों के खिलाफ भाजपा सरकार का पूतला फूंका। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर अधिकारी मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

नई टिहरी में चंपावत प्रकरण में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

नई टिहरी। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने चंपावत में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले को दबाने के प्रयासों पर प्रदेश की भाजपा सरकार का पूतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारी अधिकारी भी भाजपा के इशारे पर चलकर दुष्कर्म मामले को रफा-दफा करने को मैदान में कूदें हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कांग्रेसियों ने की। शुक्रवार को नई टिहरी के सांई चौक पर एकत्र कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच भाजपा की प्रदेश सरकार का पूतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि चंपावत में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म में भाजपा नेता सहित पुलिस ने तीन पर केस भी दर्ज किया।

लेकिन उसके बाद यकायक चंपावत के अधिकारी मैदान में कूदे और मामले को रफा-दफा करने को लेकर दलीले दे रहे। पीड़ीत व उसके परिजनों को डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है। इससे साफ कि प्रदेश में मां-बहिनों के की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जब शासन-प्रशासन का यह रवैया होगा तो कैसे प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बच पायेगा। कहा कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के नाम लगातार रेप के मामलों में आ रहे हैं, लेकिन भाजपा की प्रदेश सरकार कार्यवाही के बजाय उन्हें खुले आम बचाने का काम कर रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि प्रदेश के डब्बल इंजन की सरकार में न तो मां-बहिनें सुरक्षित हैं, नहीं युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। पलायन, बेरोजगार, नौकरियों में धांधली, मां-बहिनों के साथ दुराचार आम बात हो गई है। कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो प्रदेश को गर्त में जाने से कोई नहीं रोक सकता है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, दर्शनी रावत, अनीता शाह, ममता उनियाल, लखवीर चौहान, पूर्व राज्य मंत्री प्रवीन भंडारी, मुशरफ अली, देवेंद्र नौडियाल, लक्ष्मी रावत, मनीष पंत, ज्ञान सिंह रावत, अनीश खान, महेश आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।