ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनकांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने पश्चिमी पटेल नगर वार्ड 44 में जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी हैं लेकिन प्रदेश सरकार जनता को सिर्फ...

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 04 Feb 2020 04:18 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस महानगर ने पश्चिमी पटेल नगर वार्ड 44 में जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किए। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी हैं लेकिन प्रदेश सरकार जनता को सिर्फ आश्वासन देने में व्यस्त हैं।

मंगलवार को विजय रतूडी मार्ग स्थित शैल शिखर सामाजिक संस्था कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि शहर के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लेकिन मेयर और एमएनए अपनी पीठ थपथपाकर स्वच्छता का ढोल पीट रहे हैं। इस मौके पर अरूण कुमार शर्मा, रुचि शर्मा, मधुसूदन सुंदरियाल, राजीव जायसवाल, उमेश कौशिक, आदर्श सूद, निहाल सिंह ,वासु वशिष्ठ, शुभम शर्मा, बिना नेगी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें