Dehradun News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना आवश्यक: कांग्रेस
Dehradun News: फोंटो.... -धर्मपुर विधानसभा में एसआई को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां:

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व समन्वयक धर्मपुर विधानसभा राजेन्द्र शाह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का सारांश
बैठक में एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समन्वयक धर्मपुर विधानसभा राजेन्द्र शाह ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान आने वाली संभावित विसंगतियों, मतदाताओं के नामों के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों तथा बूथ स्तर पर समन्वय के संबंध में जानकारी दी। शाह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ बूथ स्तर पर कार्य करें।
बूथ स्तर पर सक्रियता
शाह ने कहा कि बूथ नंबर 61 पर आकाश नामक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से दर्जनों नामों पर आपत्ति लगाई गई है लेकिन इस नाम का व्यक्ति न तो उस विधानसभा से संबंधित है और न ही उसका कोई अता पता है। अखिलेश उनियल ने जोर दिया कि कांग्रेस के बीएलए-2 अपने-अपने बूथों पर सक्रियता के साथ कार्य करें और बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा विसंगति की स्थिति में तत्काल संगठन को अवगत कराएं। सह-समन्वयक एडवोकेट सुनीता प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से कार्य करने की अपील की।
बैठक में शामिल लोग
बैठक में मुकीम अहमद, ललित भद्री, विरेन्द्र पंवार, पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट, रमेश कुमार मंगू, पार्षद एतात खान, पार्षद जाहिद अंसारी, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, बीएलए-1 आशीश वर्मा, नवीन रमोला, गिरीश सुन्द्रियाल, रामकिशन यादव, सूरत सिंह लांबा, हितेश चौहान, सरवर अहमद, पुनीत नेगी, नरेश सकलानी, मोहम्मद अख्तर, विनोद कुमार सिंह, विजेन्द्र कुमार, सुलेमान अली, राजेश मधवाल आदि मौजूद थे।


