शहर में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर दिया जोर
फोटो-महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगठनात्मक बैठक का आयोजन -

महानगर कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी एसआईआर की तैयारियों को लेकर व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तीनों ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों और प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी एसआईआर की तैयारियों को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कहा कि हर वार्ड, हर बूथ और हर क्षेत्र में अपनी सक्रियता को बढ़ाना होगा। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में मौजूद सभी पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री और नवीन रमोला ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष (पटेलनगर) मुकीम अहमद भूरा, ब्लॉक अध्यक्ष (क्लेमेंटटाउन) वीरेंद्र पंवार, प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) सुलेमान अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावतहरि प्रसाद भट्ट, रमेश मंगू, सीताराम नौटियाल, ओमप्रकाश सती, राजीव जैन, सुरेंद्र रंगढ़ आदि मौजूद थे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


