Dehradun News: प्रेमनगर में जाम से निजात को सड़क चौड़ीकरण हो: पुंडीर
Dehradun News: फोटो.. देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य पूर्व

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कालेज संग्राम पुंडीर ने प्रेमनगर में लगने वाले जाम को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर में जाम की वजह से क्षेत्र की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। प्रेमनगर से बिंदाल पुल घंटाघर तक रोजाना जाम लगा रहता है जिससे मिनटों की दूरी तय करने में घंटे का समय लग जाता है। इससे वाहनों के प्रदूषण एवं गति से पेट्रोल डीजल भी अधिक खर्च होता है। ट्रैफिक जाम की वजह से एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है जिससे समय पर इलाज न मिलने की वजह से दुर्घटनाएं होती है ।
यातायात पुलिस के अधिकारियों से भी सम्पर्क किया गया लेकिन स्थाई समाधान नहीं निकला। फ्लाईओवर का निर्माण अतिक्रमण चौराहों का चौड़ीकरण यातायात व्यवस्था के स्थाई हल को शासन स्तर पर गंभीरता से प्रयास किए जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी, अधिवक्ता गुरुदीप सिंह, गगन कक्क्ड़, रितेश, विनीत कुमार, परमिंद्र सिंह, अंकित, गिरीश नैथानी, दीपक, प्रधुमन, सुशीला बेलवाल, कैलाश बाल्मीकि, नसरीन, वीरेश, सोनू आदि उपस्थित थे।


