रजिया बेग के बार काउंसिल सदस्य बनने पर धस्माना ने दी बधाई
Feb 28, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून के कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की पहली महिला अध्यक्ष रजिया बेग को पुनः काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी। धस्माना ने देहरादून कचहरी में रजिया को पुष्पगुच्छ भेंट किया और सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की प्रथम महिला अध्यक्ष रहीं रजिया बेग के पुनः काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को धस्माना ने देहरादून कचहरी पहुंचकर रजिया बेग को पुष्पगुच्छ भेंट किया। उन्होंने बार काउंसिल के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को भी अपनी बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, महानगर महामंत्री आनंद सिंह पुंडीर, एडवोकेट अल्पना जदली और एडवोकेट दानिश अहमद आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


