Congress Launches Protest Against Government in Mussoorie Land Scam जॉर्ज एवरेस्ट भूमि मामले में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCongress Launches Protest Against Government in Mussoorie Land Scam

जॉर्ज एवरेस्ट भूमि मामले में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

प्रदेशभर के रविवार को सभी जिला मुख्यालयों पर फूंका जाएगा सरकार का पुतला प्रदेश कांग्रेस

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 13 Sep 2025 04:15 PM
share Share
Follow Us on
जॉर्ज एवरेस्ट भूमि मामले में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट भूमि मामले में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए रविवार को प्रदेशव्यापी पुतला दहन का कार्यक्रम घोषित किया है। पार्टी ने पूरे मामले हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह घोटाला प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा, जिसमें मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट की 142 एकड़ बेशकीमती जमीन एक कंपनी को कौड़ियों के भाव मात्र एक करोड़ रुपये के किराए पर 15 साल की लीज पर दे दी।

धस्माना ने कहा कि भूमि के आवंटन के लिए अपनाई गई निविदा प्रक्रिया पूर्ण रूप से गलत है और इस निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाली तीनों कंपनियां एक ही व्यक्ति की ही हैं, जो सीधा सीधा निविदा शर्तों का उल्लंघन है। धस्माना ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस व्यापक जन आंदोलन चलाएगी और इसके पहले चरण में प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का पुतला दहन करेगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद पार्टी प्रदेश भर में आंदोलनात्मक कार्यक्रम करेगी।। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, अमरजीत सिंह, कमर सिद्दीकी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।