ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूननिकास चुनाव में ईवीएम से डरी कांग्रेस

निकास चुनाव में ईवीएम से डरी कांग्रेस

प्रदेश में अगले साल स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं और कांग्रेस को अभी से गड़बड़ी का डर सताने लगा है। शुक्रवार को निकाय चुनाव में अनियमितता और गड़बड़ी को रोकने के लिए कांग्रेसी पार्षदों के...

निकास चुनाव में ईवीएम से डरी कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 24 Nov 2017 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में अगले साल स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं और कांग्रेस को अभी से गड़बड़ी का डर सताने लगा है। शुक्रवार को निकाय चुनाव में अनियमितता और गड़बड़ी को रोकने के लिए कांग्रेसी पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की।

पूर्व विधायक राजकुमार की अगुवाई में कांग्रेसी पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी आशंकाएं मुख्य चुनाव आयुक्त में सम्मुख रखी। खासतौर पर ईवीएम को लेकर कांग्रेस ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि ईवीएम मशीनों में वीवीपैट लगने के बाद लगातार गड़बड़ी सामने आ रही हैं। इसे लेकर हाईकोर्ट में भी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने निकाय चुनाव में ईवीएम को सीधे तौर पर विरोध किया और कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में वैलेट पेपर से ही चुनाव होने चाहिए। साथ ही नगर निगम, विधानसभा और सांसद के चुनाव के लिए एक ही वोटर लिस्ट का प्रयोग किया जाए। चुनाव से पहले इन वोटर लिस्ट का सत्यापन होना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद डा. विजेंद्र पाल, अशोक कोहली, प्रकाश नेगी, राजेश चौधरी, अर्जुन सोनकर, आनंद त्यागी, देवेंद्र पाल सिंह, मीना बिष्ट, टीटू त्यागी, उदयवीर मल, मनोज कुमार, मुकेश सोनकर, देविका रानी, दीपा चौहान, रेखा ढींगरा, आशीष रतूड़ी, सौरव सचदेवा, सुनील समेत अन्य शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें