Dehradun News: ​भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: साहिया। चकराता विधानसभा के अंतर्गत कालसी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रीन व्यू होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों पर हमले करते हुए 2027 चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

​भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Dehradun News: साहिया। चकराता विधानसभा के अंतर्गत कालसी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रीन व्यू होटल, बाड़वाला में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की, जहां चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सम्मेलन के दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाराज होकर विभिन्न गांवों के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में खत कोरू के चिट्टाड़, खत फहटाड़ के लखस्यार व मुन्शी गांव, खत विशायल के जडाना और हरिपुर सहित कई क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। विधायक प्रीतम सिंह ने इन सभी का पार्टी का अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया。

भ्रष्टाचार और महिला शोषण के खिलाफ लामबंद कांग्रेस :

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि 'डबल इंजन' की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से लेकर राज्य तक व्याप्त भ्रष्टाचार और महिलाओं के प्रति हो रहे शोषण से जनता में भारी आक्रोश है। प्रीतम सिंह ने कहा, प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, और गरीब का शोषण किया जा रहा है। जनता ने अब भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से कमर कस ली है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना था। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देहरादून अभिषेक सिंह, पछवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कालसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, उमा दत्त जोशी, मायाराम चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता निराला, सरदार सिंह तोमर, जगत सिंह चौहान, मातबर सिंह तोमर, खुशीराम शर्मा, दीवान सिंह तोमर, श्याम दत्त वर्मा, सूरज सिंह तोमर, मोहर सिंह नेगी, अजीत सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

चकराता विधानसभा के अंतर्गत कौन से ब्लॉक ने सम्मेलन आयोजित किया?
कालसी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रीन व्यू होटल, बाड़वाला में सम्मेलन का आयोजन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun News: ​भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ