Dehradun News: कांग्रेस ने मनाया ‘एक साल, बेमिसाल’ का जश्न

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: त, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पछवादून जिला अध्यक्ष संजय किशोर और महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह ‘गोगी’ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथ

Dehradun News: कांग्रेस ने मनाया ‘एक साल, बेमिसाल’ का जश्न

Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता कांग्रेस की ओर से चंद्रोटी में आयोजित एक साल बेमिसाल कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार को एकजुट कर संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना और जनता के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

चंद्रोटी में कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली के नेतृत्व में ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर की ओर से मसूरी विस क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत के ‘एक साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान मुख्य अतिथि रहे।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि अभिषेक चौहान ने कहा कि कांग्रेस परिवार को एकजुट कर संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना और जनता के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाना प्राथमिकता है। उपेन्द्र थपली ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संघर्ष किया जाएगा।कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना है। ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पछवादून जिला अध्यक्ष संजय किशोर और महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह ‘गोगी’ ने यूपीए सरकार की उपब्लिधयों को घर घर तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता प्रशांत खंडूरी ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, डॉ. प्रतिमा सिंह, महेंद्र नेगी ‘गुरुजी’, राजेंद्र शाह, हुकुम चौहान, जगदीश चौहान, प्रदीप डोभाल, राकेश शर्मा, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, विशाल खरोला, दर्शन रावत, अखिल प्रधान, सागर लामा, रवि शर्मा, रितेश जोशी, अनूप सक्सेना, गीता पैनोली आदि मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

कार्यक्रम का आयोजन किसके नेतृत्व में हुआ?
कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली के नेतृत्व में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: कांग्रेस ने मनाया ‘एक साल, बेमिसाल’ का जश्न