कांग्रेस ने एसआईआर कीतैयारियों व संगठन की मजबूती पर किया मंथन
फोटो... मसूरी विधानसभा: वोटर लिस्टिंग और एसआईआर को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक देहरादूनख्

कांग्रेस ने एसआईआर कीतैयारियों व संगठन की मजबूती पर किया मंथन जोहड़ी गांव में वोटर लिस्टिंग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन और संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया।सभी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।मसूरी विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्टिंग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की संयोजिका एवं बीएलए-1 गोदावरी थापली ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची का विशेष महत्व है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़वाने और त्रुटियों को सुधारने में सक्रिय भूमिका निभाएं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह सके। कार्यक्रम में एसआईआर के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर एवं मसूरी विधानसभा प्रभारी आमेंद्र बिष्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण के उद्देश्यों और बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पूर्व विधायक जोत सिंह घनसोला, प्रशांत खंडूरी, 178 बीएलए-2 पदाधिकारी और आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


