कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

-कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ, मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष को

कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

कांग्रेस भवन में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने अमित गुप्ता के दूसरी बार शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर आशीष रावत व शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सौरभ सोनकर को बनाए जाने पर शॉल, गुलदस्ता व माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि यह दिन कांग्रेस के लिए खुशी का दिन है, जिसमें युवा कंधों पर पार्टी का कार्यभार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके कंधों पर बड़ा भार आ गया है, जिसके लिए उन्हें पार्टी को मजबूत करने के साथ ही चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी आ गयी है। पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि अमित गुप्ता कांग्रेस के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिसमें हाई कमान ने अच्छा निर्णय लिया। आगामी 2027 का चुनाव उनकी जिम्मेदारी है जिसमें मसूरी विधानसभा में कांग्रेस जीतेगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर कार्य करेगी, जिसे टिकट मिलेगा, उनके पीछे पूरी ताकत के साथ लगेगी। कांग्रेस मसूरी विधानसभा सीट जीतेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जिस विश्वास से उन्हें यह दायित्व दुबारा दिया गया है वह कांग्रेस के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित गुप्ता के जन्म दिवस पर केक काटा गया। कार्यक्रम का संचालन जगपाल गुसांई ने किया। इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से देवी गोदियाल व इंटक अध्यक्ष आरपी बडोनी ने भी गुप्ता को शॉल व माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पालिका सभासद जसबीर कौर, सचिन गुहेर, विशाल खरोला, मेघ सिंह कंडारी, रूबीना अंजुम, विजय लक्ष्मी कोहली आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।