कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने डीएवी से की प्रचार की शुरूआत

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने मंगलवार को डीएवी पीजी कॉलेज से अपने प्रचार की शुरूआत की। उन्होंने ठाकुर पूरण सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्राचार्य तथा छात्रों से मुलाकात...

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने डीएवी से की प्रचार की शुरूआत

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने मंगलवार को डीएवी पीजी कॉलेज से अपने प्रचार की शुरूआत की। उन्होंने यहां ठाकुर पूरण सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने चुक्खूवाला वार्ड में जनसंपर्क किया। डीएवी पीजी कॉलेज पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि डीएवी पहुंचकर उन्हें सुखद अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि डीएवी से ही मैंने राजनीति के जरिए जनसेवा के संकल्प के साथ अपने जीवन की शुरूआत की और आज इसी डीएवी से अपने प्रचार अभियान की शुरूआत करना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। और यहां प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ छात्र संघ के आठ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर देहरादून की मौजूदा स्थिति और भविष्य के रोडमैप पर भी चर्चा की।

इस मौके पर डॉ. एस के सिंह, डॉ. प्रदीप जोशी, डॉ. सत्यव्रत त्यागी, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. जीएस डंग, डॉ. राखी उपाध्याय के साथ कॉलेज के छात्र और छात्र प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इसके बाद वीरेंद्र पोखरियाल चुक्खूवाला वार्ड में जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। इस दौरान वीरेंद्र पोखरियाल के साथ पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप कोहली, विजय प्रताप मल्ल, पूर्व डिप्टी मेयर अजीत रावत, ओमप्रकाश सती बब्बन, संग्राम सिंह पुंडीर, छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विनीत प्रसाद भट्ट बंटू, सिद्धार्थ पोखरियाल, निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर, मोहन काला मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।