ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनकांग्रेस ने हिमाचल के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी को उत्तराखंड में पार्टी का सहप्रभारी बनाया

कांग्रेस ने हिमाचल के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी को उत्तराखंड में पार्टी का सहप्रभारी बनाया

कांग्रेस ने हिमाचल के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी को उत्तराखंड में पार्टी का सहप्रभारी बनाया है। गुरूवार को राष्ट्रीय सचिव पद पर तैनाती के साथ ही उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी दे दी गई। दूसरी तरफ,...

कांग्रेस ने हिमाचल के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी को उत्तराखंड में पार्टी का सहप्रभारी बनाया
लाइव हिन्दुस्तान टीम,देहरादून Thu, 23 Aug 2018 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने हिमाचल के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी को उत्तराखंड में पार्टी का सहप्रभारी बनाया है। गुरूवार को राष्ट्रीय सचिव पद पर तैनाती के साथ ही उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी दे दी गई। दूसरी तरफ, प्रदेश महामंत्री राजपाल सिंह बिष्ट को मिजोरम में स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हरी झंडी के बाद राष्ट्रीय महामंत्री अशोक गहलोत ने ने दोनों नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए। मालूम हो कि उत्तराखंड कांग्रेस के नए सहप्रभारी राजेश धर्माणी छात्र राजनीति की उपज हैं। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 1989 में एनएसयूआई के जरिए कांग्रेस से जुड़े धर्माणी का यूथ कांग्रेस में भी लंबा इतिहास है। धर्माणी वर्ष 2008 और 2013 में लगातार दो बार विलासपुर जिले की घुमारवीं विधानसभा सीट से विधायक बने। देश भर में चली मोदी लहर में वो पिछला चुनाव हार गए थे। करीब-करीब एक समान भौगोलिक और सामाजिक परिवेश के हिमाचल प्रदेश से आ रहे धर्माणी का राज्य में कांग्रेस केा लाभ मिलने की उम्मीद है। धर्माणी ने 'हिन्दुस्तान' को बताया कि वो जल्द ही उत्तराखंड आएंगे।  प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने धर्माणी और बिष्ट को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया धर्माणी के अनुभव का लाभ राज्य को निसंदेह मिलेगा। बिष्ट को मिजोरम स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाना राज्य कांग्रेस के लिए गौरव की बात है ।

 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें