
रेंजर्स ग्राउंड से संडे मार्केट नहीं हटाने पर आंदोलन होगा
कांग्रेसियों एवं व्यापारियों ने बैठक कर दी चेतावनी फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता
कांग्रेसियों एवं व्यापारियों ने बैठक कर दी चेतावनी फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता कांग्रेसियों और व्यापारियों ने रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों एवं व्यापारियों की एक बैठक सरनीमल बाजार में हुई। जिसमें सभी ने रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद किए जाने की मांग की। कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। जाम की समस्या भी बन रही है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि संडे बाजार रेंजर्स ग्राउंड में लगता है।

जिससे व्यापारी लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी करते है और जो लोग संडे बाजार में सामान की खरीददारी करने जाते है, उन लोगों की गाडियां भी बाहर सड़क पर रहती है जिससे वहां पर हर समय जाम लगा रहता है और वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि संडे मार्केट बंद कराने के लिए जल्द ही जिलाधिकारी से मिलेंगें और उसके बाद कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा। कोई ठोस कार्रवाई न होने पर आंदोलन को चेताया। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, राजेंद्र सिंह, सनी सोनकर, विशाल खेड़ा, रजत कुमार, शेखर सोनकर, इमरान अली, राजेन्द्र घई, आमिर खान, पुनीत कुमार, केवल कुमार, सोनू मेहंदीरता, राजेंद्र सिंह घई, राम कपूर, अजीत सिंह, प्रवीण कुमार बांगा, भूरा, रियान कस्सार, बसंत लाल, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, अजीत सिंह, प्रवीण कुमार बांगा आदि मौजूद रहे। संडे मार्केट के दो गेट बंद, लगा जाम रविवार को संडे मार्केट के बाहर सड़क पर ही लोगों के वाहन खड़े रहे। वहीं दो गेट भी बंद रहे। इससे बाहर सड़क पर जाम लगा रहा और लोगों की भीड़ से परेशानी उठानी पड़ी। पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




