अवैध खनन को लेकर भाजपा सरकार की नाकामी उजागर: जोशी
देहरादून। कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा सरकार पर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से कुमाऊं तक नदियों का अतिक्रमण हो रहा है। जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार...

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा सरकार पर राज्य में बढ़ते अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से लेकर कुमाऊं तक नदियों का सीना चीरा जा रहा है और भाजपा सरकार आंखें मूंदे बैठी है। शनिवार को मीडिया को जारी बयान में जोशी ने कहा कि भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से संसद में अवैध खनन का मुद्दा उठाना यह साबित करता है कि उनकी ही सरकार इस समस्या को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद अगर उत्तराखंड में अवैध खनन चरम पर है, तो इसका मतलब साफ है कि सरकार ही खनन माफियाओं के साथ मिली हुई है। जोशी ने कहा कि खनन माफियाओं को खुली छूट मिलने से राज्य के पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। नदियों का प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।