Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsComedy Fest in Dehradun Celebrating Uttarakhand s Silver Jubilee with Top Comedians
भारत का सबसे बड़ा कॉमेडी फेस्टिवल, डेरा कॉमेडी फेस्ट 1 नवम्बर से

भारत का सबसे बड़ा कॉमेडी फेस्टिवल, डेरा कॉमेडी फेस्ट 1 नवम्बर से

संक्षेप:

देहरादून में 1, 2, 3 नवंबर को कॉमेडी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कॉमेडी सितारे जैसे सुनील ग्रोवर, जाकिर खान, और कृष्णा अभिषेक अपनी मजेदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह कार्यक्रम हिमालय कल्चरल सेंटर में होगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घाटन करेंगे।

Oct 31, 2025 12:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के मौके पर दून में 1, 2, 3 नवंबर को कॉमेडी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय डेरा कमेटी फेस्ट में भारतीय टीवी जगत के जाने-माने कॉमेडी सुपरस्टार्स अपने हंसी भरी मजाकिया प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदायेंगे। जिसमें सुनील ग्रोवर, जाकिर खान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी मिंकी, गोपाल दत्त और परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार लाइव शो के माध्यम से मंच पर धमाल मचाएंगे। मालसी स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में फेस्ट की जानकारी देते हुए शो के आयोजक भारत कुकरेती ने बताया कि द कपिल शर्मा शो से चर्चा में आए यह सभी कलाकार पहली बार देहरादून में शानदार प्रस्तुति के लिए तैयार हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा को लोग धर्म, सनी के कैरेक्टर से जानते हैं। सुनील ग्रोवर को अमिताभ बच्चन, गुलजार, कपिल देव जैसी जानी-मानी हस्तीओं के मिमिक्री से जाने जाते हैं। जाकिर खान जिन्होंने हाल ही में यूनिवर्स के मेडिसिन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचा। कॉमेडी के जाने माने कलाकार हैं। इस शो का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे राज्य के प्रमुख कलाकार सुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, वरुण बडोला, हिमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, श्रुति पंवार, अंजलि दत्तारी, स्वाती सेमवाल, अभिलाष थपलियाल, प्रियांशु पैन्यूली, राज, सुनीता राजभर और हेमंत पांडे को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। कॉमेडी शो हिमालय कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट नींबू वाला में होगा।