उत्तराखंड में कल से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में ठंडी हवाओं और बादलों के कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम है। मौसम विभाग ने 11 मई से बारिश की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंडी हवाओं और बादलों के कारण पारे में गिरावट बरकरार है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई से प्रदेशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद फिर से पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।
लेखक के बारे में
Chand Mohammadशॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।
परिचय एवं अनुभव
चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।
विजन
चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।
विशेषज्ञता
स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


